वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, ड्रोन संचालन रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित


देहरादून। देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम, रोड शो और जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस लाइन देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।


अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण करें और पहचान पत्र व ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखें। वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ हाईराइज बिल्डिंग, फ्लाईओवर और पानी की टंकियों की डॉग स्क्वॉड व बीडीएस टीम से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सघन जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। आमजन की एंट्री डीएफएमडी व एचएचएमडी से जांच के बाद ही होगी। ड्रोन संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 6 जोन, 12 सेक्टर और 54 सब सेक्टर में बांटा गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!