बुलेट चोरी का खुलासा, 100 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने पकड़े तीन किशोर


पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन किशोरों को संरक्षण में लिया है और चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। 3 अप्रैल 2026 को संजय रावत की शिकायत पर दर्ज मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। टीमों ने पौड़ी, श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अहम सुराग जुटाए।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर श्रीनगर क्षेत्र के तीन नाबालिगों को चिन्हित कर संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने शौक के चलते चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!