नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन में रात्रि सुधार कार्य, यातायात रहेगा प्रतिबंधित


चमोली। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन में सुधारीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान यातायात को नंदप्रयाग-कोठियालसैण मोटर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल ने वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित समय का पालन करने और पार्किंग नियमों का अनुपालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!