राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ईगास पर्व

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग रविवार को सानंद संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस वर्ग में 85 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। वर्ग में योगासन, दंड प्रशिक्षण, संघीय खेल, बौद्धिक सत्र और अनुशासन आधारित गतिविधियाँ कराई गईं। समापन अवसर पर ईगास (बग्वाल) पर्व पारंपरिक उल्लास और लोकगीतों के साथ मनाया गया। प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ईगास पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में स्वयंसेवकों ने लोकनृत्य, भैलू और भजन संध्या के माध्यम से लोकसंस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया।
