कड़ी सुरक्षा के बीच सीडीएस व एनडीए परीक्षा 2026 शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। सीडीएस और एनडीए परीक्षा 2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक प्रारम्भ हुई। निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त की जा रही है। सीडीएस परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो उपकेंद्रों पर आयोजित हुई, जबकि एनडीए परीक्षा भी दो केंद्रों पर संपन्न हो रही है। प्रशासन की सतर्कता से सभी केंद्रों पर व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!