स्वच्छता अभियान के साथ ‘’गांव चलो बस्ती चलो’’ अभियान का समापन

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 से 12 अप्रैल तक चलाए गए ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान का समापन अलकेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि जुयाल ने कहा कि स्वच्छता से भारत को 2047 तक वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य है। महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में विनय घिल्डियाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!