प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 2100 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को जनपदवार रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन आमंत्रित करने के आदेश दे दिए गए हैं।
डॉ. रावत ने बताया कि कुल 2100 रिक्त पदों में से 451 पद न्यायालय में विचाराधीन हैं, जबकि शेष 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों का जनपद कैडर होने से विज्ञप्ति जिला स्तर से जारी की जाएगी। सरकार बीते दो वर्षों से प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार नियुक्तियाँ कर रही है, जिससे अब तक 3000 से अधिक पद भरे जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी भर्ती में शामिल किया गया है। डॉ. रावत ने कहा कि भर्ती पूरी होने के बाद सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!