बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के रायसी में डॉ. भीमराव आंबेडकर 135वीं जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हर्ष कुमार दौलत के नेतृत्व में हर्ष विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज परिसर में हुआ।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही और “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। अध्यक्षता डॉ. केपी सिंह ने की। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही तथा आयोजन को सामाजिक समानता और जागरूकता का संदेश देने वाला बताया गया।
