थलीसैण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जांच अभियान शुरू

श्रीनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शिव मोहन शुक्ला के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड थलीसैण में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। राजीव रावत के नेतृत्व में टीम ने त्रिपालीसैण, बगेली उपकेंद्र क्षेत्र के डूंगरी तल्ली, रिस्ती, रिखोली, कुंडील, कुचोली, ईड़ा, नौगांव और चौरा गांवों का गृह भ्रमण किया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता रावत और डॉ. पूजा पाटिल ने 38 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। 28 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड पाए गए, जबकि 10 महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण में जांच के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने महिलाओं और परिजनों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया तथा मातृत्व सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
