जयंती पर समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले को किया नमन


हरिद्वार। डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में महान समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों सुनील, पूनम, किशोर एवं अनामिका ने उनके जीवन एवं कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी तथा शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। केंद्र समन्वयक प्रो. एम. एम. सेमवाल ने ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को समाज प्रगति का प्रमुख माध्यम बताया। कार्यक्रम में कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


जयंती पर समाज सुधार व शिक्षा पर दिया जोर

श्रीनगर। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह के अवसर पर श्रीनगर में ओबीसी मोर्चा द्वारा कमलेश्वर मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए समानता और शिक्षा का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!