सहायक निदेशक ने किया काली कमली संस्कृत डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण


हरिद्वार। सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने काली कमली संस्कृत डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर नवीन शिक्षा सत्र के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सहायक निदेशक सुबह 9ः30 बजे अचानक महाविद्यालय पहुंचे और कार्यालय अभिलेखों के साथ-साथ कक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शासनादेश के अनुसार विद्यालय और महाविद्यालय के संचालन को पृथक रखा जाएगा तथा इंटरमीडिएट एवं डिग्री स्तर की कक्षाएं अलग-अलग संसाधनों के साथ संचालित होंगी। निरीक्षण के समय प्रबंधक अरविंद कुमार झा भी उपस्थित रहे। सहायक निदेशक ने बैठक के दौरान शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी अभिलेख व्यवस्थित पाए गए और कक्षाओं में पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है। नवीन सत्र को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!