भाजपा हरिद्वार की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता आशुतोष शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान मंडल व बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, जिसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान व शाम को दीपदान कार्यक्रम होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
