एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, 16 स्थानों पर औचक निरीक्षण


पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाने व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, होटल-ढाबों और प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 16 स्थानों की जांच की गई, जिसमें कोटद्वार, पौड़ी, दुगड्डा और लैंसडाउन क्षेत्र शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान गैस गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्टॉक और वितरण अभिलेखों की जांच की गई। टीमों ने संचालकों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!