भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पौड़ी पुलिस की पैदल गश्त, चेकिंग अभियान जारी


पौड़ी। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त कर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही स्कूलों के आसपास सतर्कता बरतते हुए छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!