किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें: सीडीओ


पौड़ी। विकासखंड पाबौ सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने की।
उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है, जिसके लिए विभागीय समन्वय जरूरी है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य पालन से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और कई किसानों को मौके पर लाभान्वित किया। इस दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों के पारदर्शी चयन और सरल भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!