मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने को स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और हाई रिस्क मामलों की निगरानी के लिए वार रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
जनपद स्तर पर टीम गठित कर ब्लॉकवार प्रसव केंद्रों की जिम्मेदारी तय की गई है। टीमें घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की जांच और जागरूकता कार्य करेंगी, जिससे समय पर उपचार मिल सके। एनीमिया नियंत्रण, टीबी उन्मूलन अभियान और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के सख्त पालन पर भी जोर दिया जा रहा है।
