गोपेश्वर-कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश


चमोली। जनपद मुख्यालय गोपेश्वर एवं कर्णप्रयाग के शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, स्वच्छता व्यवस्था और मानसून से पूर्व तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के तहत प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसे शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता से चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अधिशासी अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई, मरम्मत और निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों के दूषित जल को एसटीपी से जोड़ने की दिशा में भी कार्य करने को कहा, ताकि नदियों को प्रदूषण से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने मानसून से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाने पर जोर देते हुए किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!