क्यूआर कोड व रिफंड व्यवस्था से बद्रीनाथ धाम बनेगा स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी


चमोली। बद्रीनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी व रिसाइकल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने प्लास्टिक मुक्त अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार और समन्वय के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ ने बताया कि जिला प्रशासन और रिसाइकल कंपनी के बीच औपचारिक अनुबंध किया गया है, जिसके तहत प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। कंपनी प्रतिनिधि रोहित जोशी ने जानकारी दी कि प्लास्टिक बोतलों पर क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे संग्रहण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही चिप्स और अन्य पैकेट्स पर भी क्यूआर कोड लगाने की योजना है। इस वर्ष जरूरत के अनुसार रीसाइक्लिंग केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी और करीब 60 कार्मिक तैनात किए जाएंगे। गोविंदघाट, बद्रीनाथ और माणा क्षेत्र में डिपॉजिट रिफंड काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां यात्री खाली बोतल जमा कर धनराशि वापस पा सकेंगे। जिलाधिकारी ने सभी से इस अभियान में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!