महिला से चेन छीनने का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। थाना विकासनगर क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। शिकायतकर्ता ऋषभ ने बताया कि पांवटा साहिब से लौटते समय दो युवकों ने उनकी पत्नी की चेन छीनने की कोशिश की। एक आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आसिक निवासी हरिपुर कालसी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल सीज कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के चलते वारदात करना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!