युवा कांग्रेस ने फूंका असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा का पुतला


हरिद्वार। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष परितोष मयंक त्यागी के नेतृत्व में देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष परितोष मयंक त्यागी और जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने आरोप लगाया कि ’’हिमंता बिस्वा सरमा’’ राजनीतिक रूप से बौखला गए हैं और उन्हें आगामी चुनावों में हार स्पष्ट नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जिस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल और नितिन तेश्वर ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही भाजपा नेताओं में हार का भय दिखने लगा है। उन्होंने मांग की कि पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रदर्शन में शुभम जोशी, अनुराग अग्रवाल, यश शर्मा, शुभम बर्मन, हेमंत चंचल, मोहित नेगी, उवैश, दिलनवाज, अरमान, नाजिर, समीर, राव आहद, विशाल, मोहित कुकरेजा, अली नवाज, रोहित, रवींद्र और मुकेश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!