बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, कई स्थानों पर रोका जाएगा यातायात

देहरादून। राष्ट्रपति के दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण के मद्देनज़र देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में यातायात व्यवस्थाओं में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने हेतु कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन एवं वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लागू किए हैं। वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर दी गई है ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। एडीजी कानून व्यवस्था के निर्देशन में सभी जिलों में सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें।

आज हेलीपैड से वीवीआईपी प्रवास स्थल तक डायवर्जन प्लान

वीवीआईपी लैंडिंग के 10 मिनट पूर्व केम्ब्रियन हॉल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा।
वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाला ट्रैफिक पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर डायवर्ट होगा।
कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर आने वाला ट्रैफिक पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोका जाएगा।
वीवीआईपी लैंडिंग के बाद सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन और दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
वीवीआईपी प्रस्थान के दौरान मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर ट्रैफिक साईं मंदिर-काठबंगला तिराहा होकर भेजा जाएगा।
धोरण पुल से ग्रेट वैल्यू जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कालीदास रोड से कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक 50 मीटर पहले रोका जाएगा।

3 नवंबर प्रवास स्थल से विधानसभा तक डायवर्जन प्लान

मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, उसे साईं मंदिर काठबंगला तिराहा मार्ग से भेजा जाएगा।
बहल चौक से दिलाराम चौक की ओर तथा सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर ट्रैफिक रोका जाएगा।
वीवीआईपी प्रस्थान के समय आराघर, फव्वारा चौक, इनकम टैक्स चौक व धर्मपुर चौक से ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा।
एनआईवीएच पार करते समय विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल और रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी तिराहा की ओर कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा।
बाईपास चौकी व डिफेंस कॉलोनी से आने वाले वाहनों को मोहकमपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

3 नवंबर प्रवास स्थल से जीटीसी हेलीपैड तक डायवर्जन प्लान

मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर ट्रैफिक साईं मंदिर-काठबंगला तिराहा होकर भेजा जाएगा।
धोरण पुल से ग्रेट वैल्यू जाने वाला ट्रैफिक आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन/सीएसडी तिराहा व दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड की ओर ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा।
वीवीआईपी टेक-ऑफ से 10 मिनट पूर्व कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर आने वाला ट्रैफिक पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोका जाएगा।

भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री

नया गांव, आशारोड़ी, रानीपोखरी, नेपाली फार्म से देहरादून रिस्पना पुल हर्रावाला दिशा की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!