कोटद्वार ऑपरेशन प्रहार में धर्म के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों से धन उगाही करने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने क्षेत्र में सघन निगरानी और सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी स्वयं को बाबा बताकर लोगों को झूठे प्रलोभनों में फंसाते थे और धार्मिक उपायों व चमत्कार का झांसा देकर उनसे धन ठगते थे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों बालक नाथ और विमलनाथ को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार बालक नाथ पुत्र राजकुमार निवासी नजफगढ़ जिला रोहतक हरियाणा तथा विमलनाथ पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह निवासी ग्रस्तों गंज कोटद्वार के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!