पौड़ी एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती 4 गैस गोदाम और 8 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत 04 गैस गोदामों और 08 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिनमें कोटद्वार क्षेत्र में 01 गैस गोदाम तथा 05 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पौड़ी और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में 01-01 गैस गोदामों तथा थलीसैंण क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 03 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!