दुकान में आग लगने से लाखों का माल हुआ स्वाहा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो

देहरादून। विकासनगर मुख्य बाजार मंडी चौक के पास धीमान हार्डवेयर की दुकान में सुबह लगभग 9:30 बजे आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है विकास नगर निवासी नितिन धीमान की दुकान मंडी चौक के पास धीमान हार्डवेयर के नाम से है। मंगलवार सुबह वह अपने बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल गया हुआ था वापस लौटते वक्त लगभग 9:30 बजे के करीब दुकान पर पहुंचा तो धुंआ और आग की चपेट उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग को सूचना दी लगभग 40 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची बड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है दुकान स्वामी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!