यमुनोत्री यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत एसपी कमलेश उपाध्याय ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डामटा, नौगांव, बड़कोट से जानकीचट्टी तक मार्ग, पुलिस चौकियों, संवेदनशील स्थानों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
एसपी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जवानों के रहने-खाने, बिजली-पानी व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी, वैकल्पिक मार्ग, घोड़ा-खच्चर संचालन और होटल संचालकों के सहयोग पर भी जोर दिया गया, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!