उत्तराखंड में दीपावली 21 अक्टूबर को मनाने का शास्त्र सम्मत निर्णय

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेणीराम उनियाल,
देहरादून। देश के विभिन्न हिस्सों में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि उत्तराखंड में यह 21 अक्टूबर 2025 को शास्त्र सम्मत होगी, ऐसा निर्णय ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ ने दिया। उन्होंने बताया कि अक्षांश, देशांतर और स्थानीय काल में अंतर के कारण पर्व निर्णय में देशभर में समानता नहीं हो पाती।
इस वर्ष 2025 में 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर दोनों दिन अमावस्या तिथि है। धर्मशास्त्रानुसार प्रदोष काल और निशीथ काल में महालक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव करना श्रेष्ठ होता है। दैवज्ञ ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में 20 अक्टूबर को छोटी दीपावली और 21 अक्टूबर को संध्या 5ः35 से 8ः14 तक महालक्ष्मी पूजन एवं दीपोत्सव किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व निर्णय में शास्त्र और स्थानीय काल का पालन करें और दीपावली को विधिपूर्वक मनाएं।