प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 बाइक सीज, 2 चालक गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / उदित पांडे,
देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रेमनगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर और रैश ड्राइविंग करने वाले 52 दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए सभी वाहन सीज किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दून पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।