सत्यापन अभियान से संदिग्धों में हड़कंप, 4 हजार से अधिक पर कार्यवाही

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / वेणीराम उनियाल,
देहरादून। बाहरी राज्यों से आकर निवास कर रहे संदिग्ध और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों के खिलाफ दून पुलिस का सघन सत्यापन अभियान लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डेढ़ माह से चल रहे इस अभियान में अब तक व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है, जिससे संदिग्धों में हड़कंप मचा हुआ है।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में 342 अपार्टमेंट और 59 गेटेड कॉलोनियों सहित 30 हजार से अधिक मकानों का सत्यापन किया। इसके अलावा आश्रम, धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टल में रह रहे कुल 43,499 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान 4,466 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जिनमें 73 को गिरफ्तार किया गया। वहीं 1,805 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई।
किरायेदारों, घरेलू नौकरों और कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले 2,596 मकान मालिकों और प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 83 पुलिस एक्ट में चालान कर करीब 2 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज के रह रही 3 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 7 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रायवाला और कैंट थाना क्षेत्रों में केस दर्ज किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नियम उल्लंघन के मामलों में 63 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस और पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।