विकासनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / वेणीराम उनियाल,
विकासनगर। ब्लॉक प्रांगण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और साहसिकाओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष संयोगिता के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की प्रमुख मांग उठाई। उनका कहना है कि वर्तमान मानदेय बेहद कम है, जबकि कार्य का बोझ लगातार बढ़ रहा है। साथ ही 300 की कटौती का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई बार प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई लिखित आश्वासन मिला। देहरादून में हुए पिछले प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई। धरने में शहनाज, पूनम देवी, उषा, किरण पाल, मीना, सीमा रानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
