पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार वारंटियों में सद्दाम, गुरमीत सिंह, अक्षय कुमार, गौरव और गीता तोमर शामिल हैं, जिन पर धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, ध्वजवीर सिंह, एएसआई आषाढ़ सिंह, हेड कांस्टेबल रीना रावत सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
