एलपीजी आपूर्ति पर सख्ती, 37 प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के अनुसार सोमवार को कुल 37 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें श्रीनगर, कोटद्वार, पौड़ी, चाकीसैंण, सतपुली और नौगांवखाल/पोखड़ा क्षेत्रों के गैस गोदाम, होटल-ढाबे, पेट्रोल पंप और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्टॉक और वितरण से जुड़े अभिलेख अद्यतन रखने तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!