आदतन शराब तस्कर 6 माह के लिए जिला बदर


पौड़ी। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराधियों पर अंकुश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने एक आदतन शराब तस्कर के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे 6 माह के लिए जिला बदर किया है। पुलिस के अनुसार शिवराजपुर निवासी दिनेश दत्त लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त था और उसके विरुद्ध कई बार कार्रवाई हो चुकी थी। सुधार न होने पर पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 6 माह के लिए जनपद से बाहर करने के आदेश जारी किए गए। 6 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आरोपी को जनपद सीमा से बाहर कर दिया। चेतावनी दी गई कि आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!