21 जर्जर विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 3.52 करोड़ रूपए स्वीकृत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 21 जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 3.52 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। साथ ही निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्थाओं को नामित कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी के तहत पिथौरागढ़, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा के चयनित विद्यालयों में भवन, छत, फर्श, चाहरदीवारी और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और देहरादून के कई विद्यालयों को अलग-अलग धनराशि स्वीकृत की गई है, जबकि अल्मोड़ा में भी मरम्मत कार्यों के लिए बजट जारी किया गया है। इसके अलावा डीडीहाट क्षेत्र में एक विद्यालय के लिए अतिरिक्त धनराशि भी मंजूर की गई है। डॉ. रावत ने कहा कि जर्जर विद्यालयों का पुनर्निर्माण सरकार की प्राथमिकता है और इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!