अफसर बिटिया कार्यक्रम में किया बालिकाओं का मार्गदर्शन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धुमाकोट में अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ. मीनाक्षी ने स्वास्थ्य व करियर विकल्पों पर जानकारी दी, जबकि पुलिस विभाग से हेमराज सिंह ने सुरक्षा व आत्मविश्वास पर मार्गदर्शन दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने विभिन्न योजनाओं और अवसरों से अवगत कराया। कार्यक्रम में “मेरे सपनों की उड़ान” विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!