ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन परिसर में स्थापित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बिजली तारों की मरम्मत और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मशीनों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए व्यवस्थाओं की नियमित जांच और आवश्यक सुधार किए जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॉक सिस्टम में सुरक्षित पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। इस दौरान नायब तहसीलदार दीपशिखा, निर्वाचन विभाग के डीसी सती, कांग्रेस के मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के अनूप सिंह सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!