एनसीओआरडी की बैठक में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में नार्काे समन्वय केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अवैध भांग की खेती, मादक पदार्थों के कारोबार और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। चारधाम यात्रा को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग, छापेमारी और जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में जागरूकता अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। चिकित्सा विभाग को प्रतिबंधित दवाओं की निगरानी, जबकि परिवहन और वन विभाग को तस्करी व अवैध खेती पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!