पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता के लिए 15 जून तक शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश


देहरादून। जनपद में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने 15 जून 2026 तक हर हाल में सत्यापन पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली सहित अन्य पेंशन योजनाओं के सभी लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिल सके। सत्यापन के दौरान मृत एवं अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाया जाएगा। सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी शहरी क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। उनके अधीनस्थ कर्मचारी घर-घर जाकर जांच करेंगे और पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जनपद में वर्तमान में वृद्धावस्था के 76,128, दिव्यांग के 11,596, बच्चों के 1,121, किसान के 672, विधवा के 32,011 और परित्यक्ता के 8,140 लाभार्थी शामिल हैं। सीडीओ ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!