गुरु रविदास जयंती पर हरिद्वार में निकली भव्य दमड़ी यात्रा


हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर शनिवार को हरिद्वार में भव्य दमड़ी यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्वालापुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई हर की पैड़ी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
यात्रा का शुभारंभ साधु-संतों और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की उपस्थिति में हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से गुरु रविदास के ‘बेगमपुरा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। वक्ताओं ने समाज में भाईचारा, समरसता और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। प्रशासन की ओर से यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!