जिलाधिकारी ने सहकारी समिति कार्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण


गोपेश्वर/चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटरीकरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारिता विभाग की सेवाएं पारदर्शी और जनहितकारी हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों के माध्यम से किसानों और उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने डिजिटल प्रणाली के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और लाभार्थियों को समय पर सेवाएं मिलेंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!