पिटकुल परियोजनाओं की समीक्षा कर डीएम ने दिए कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में पिटकुल की संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने 132/66/33 केवी सबस्टेशन पीपलकोटी में ग्राम हाट के ग्रामीणों के मुद्दों का शीघ्र समाधान करने को कहा। साथ ही नंदप्रयाग सबस्टेशन के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने और ज्योतिर्मठ में स्।।त् एक्ट-2013 के तहत अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या दूर करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि सिमली में 66 केवी ट्रांसफार्मर और लाइन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे अब चमोली की बिजली आपूर्ति सिमली से होगी और लो वोल्टेज व ब्रेकडाउन की समस्या में सुधार आएगा। बैठक में पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!