उक्रांद की ‘’गढ़वाल संवाद यात्रा’’ का शंखनाद, प्रेमनगर से विकासनगर तक हुआ स्वागत


विकासनगर/प्रेमनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ का शुभारम्भ कर दिया है। यात्रा को प्रेमनगर से केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि उक्रांद राज्य की मूल अवधारणा को साकार करने वाला एकमात्र विकल्प है और अब समय क्षेत्रीय शक्ति को मजबूत करने का है। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी और उपाध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में युवाओं की टोली मिशन 2027 के लिए रवाना हुई। विकासनगर पहुंचने पर दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा में यात्रा का ढोल-दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए।
आशीष नेगी ने कहा कि जनता अब भाजपा और कांग्रेस दोनों से निराश होकर उक्रांद को विकल्प के रूप में देख रही है। वहीं कुलदीप रावत ने जल, जंगल, जमीन और मूल निवास जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष उत्तम मेहरा, अरविंद तोमर और सौरभ उनियाल सहित कई पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। उन्होंने इसे उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए घर-घर तक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह नेगी, अनिल पवार, गौरव राणा, तुषार शर्मा, प्रज्वल माहेश्वरी, जय किशन सेमवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सीमा कुकरेती, वीना पवार, मोहिनी नौटियाल, रेखा थपलियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!