मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्त कदम, गुलदार को पकड़ने या नष्ट करने के आदेश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को पकड़ने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने की अनुमति दी है।
डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गुलदार को पिंजरे में कैद करने और ट्रैंक्युलाईज करने की अनुमति दी गई है। सभी प्रयास विफल होने पर अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की भी अनुमति है। यह आदेश केवल चिन्हित गुलदार पर एक माह तक लागू रहेगा। क्षेत्र में निगरानी के लिए तीन पिंजरे और 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही ड्रोन व दो लाइसेंसधारी शिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 6 अप्रैल तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वन व राजस्व विभाग की टीमें बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!