आत्मा योजना को नई गति, 144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में कृषि विभाग की आत्मा योजना को नई दिशा दी गई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति, किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी प्रसार और कृषि नवाचारों पर विस्तृत चर्चा हुई।
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 144 लाख की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
