पेड़ से गिरकर घायल महिला को हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश किया रेफर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सतपुली तहसील के मलेठी गांव में चारापत्ती काटते समय एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला शर्मिला देवी (40 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि महिला लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गिरने से कमर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले हंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय से तुरंत हेली सेवा उपलब्ध कराई गई और महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
