सुमेरुसैंण को 60 लाख की सौगात, पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड द्वारीखाल के सुमेरुसैंण में 60 लाख की लागत से बने नवनिर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण विधायक रेनू बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस केंद्र से पशुपालकों को उपचार, टीकाकरण व अन्य सुविधाएं समय पर मिल सकेंगी।
यह केंद्र जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर जिला योजना के तहत तैयार हुआ है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इससे आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा और पशुधन के स्वास्थ्य के साथ आय में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!