6 गैस गोदामों का किया औचक निरीक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 6 गैस गोदामों और 1 पेटी डीजल डीलर का निरीक्षण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कोटद्वार, दुगड्डा, पौड़ी, उफरैंखाल-रिखणीखाल और थलीसैंण क्षेत्रों में जांच की गई। उन्होंने कहा कि अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!