मनकामेश्वर नाथ पंचमुखी हनुमान मंदिर में मनाया हनुमान जन्मोत्सव


देहरादून/बरेली। श्री मनकामेश्वर नाथ पंचमुखी हनुमान मंदिर, बन्नूवाल नगर में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान अंकुर सक्सेना द्वारा विधिवत पूजन और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति और भजनों का आयोजन किया गया। भजन गायक पंडित हिमांशु पाठक ने “श्री राम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” सहित कई भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जी को छप्पन भोग और 51 किलो के लड्डू का महाभोग अर्पित किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंकुर सक्सेना, अंकित सक्सेना, गौरव सक्सेना सहित कई श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!