कुमारी सैलजा 8 अप्रैल से उत्तराखंड के 5 दिवसीय दौरे पर
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा 8 अप्रैल 2026 से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. प्रतिमा सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि कुमारी सैलजा 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत करेंगी, जहां वह कार्यकर्ता बैठकों में भाग लेंगी। इसके बाद वह विभिन्न जिलों में जाकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगी। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान सैलजा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सैलजा का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा तथा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को और मजबूती मिलेगी।
