कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य सचिव को बताई समस्याएं
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सीसीआर में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने रोडवेज बस स्टैंड के स्थानांतरण का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान स्थान यात्रियों के लिए सुविधाजनक है, क्योंकि हाईवे और रेलवे स्टेशन पास में हैं।
उन्होंने सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी, सीवर लाइन की सफाई न होने और इससे यात्रियों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। साथ ही बस स्टैंड के बाहर बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताई। पार्षद सुनील और प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने क्षेत्र में नाले के अधूरे कार्य से उत्पन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा।
