खाण्ड गांव के विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बहादराबाद। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खाण्ड गांव में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशाबाला नेगी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पारस नौटियाल के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, अंश चौहान, देवांशी व अंशिका पैन्यूली के मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में चयन तथा सिमरन, वंदना और पायल के इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा अभिभावकों से अधिक नामांकन का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक अमित चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
